जिस फर्श पर रोज़ चलना है।
बिहार भर के घरों के लिए मॉडर्न इंटीरियर समाधान। हमारे शोरूम पर आइए, या व्हाट्सएप पर फोटो भेजिए — हम चुनने में मदद करेंगे।
- डिज़ाइन
- 0
- ब्रांड
- 0
- इलाके
- 12
हमीं क्यों
टाइल खरीदना आसान है। सही टाइल खरीदना नहीं।
असली, फर्स्ट क्वालिटी माल
Kajaria, Somany, Nitco, Johnson और दूसरे ब्रांड का ऑथराइज़्ड स्टॉक। सेकंड माल को फर्स्ट बता कर नहीं बेचते — और अगर आपके काम के लिए सस्ती टाइल ही बेहतर है, तो साफ बता देंगे।
साइट तक डिलीवरी
समस्तीपुर ज़िले भर में, सीधे आपके निर्माण स्थल तक।
ठेकेदार रेट
थोक और ट्रेड रेट। आज का रेट जानने के लिए कॉल कीजिए।
दिन की रोशनी में देखिए
स्क्रीन पर शेड धोखा देती है। खरीदने से पहले आकर देख लीजिए।
समझ नहीं आ रहा कौन सी टाइल?
कमरे की फोटो व्हाट्सएप पर भेजिए, या कॉल करके बता दीजिए। बेलसंडी डीह, विभूतिपुर, समस्तीपुर में इतने साल से टाइल और कमरे का मेल करा रहे हैं — आपका एक चक्कर बच जाएगा।